क्रिकेट / संजू सैमसन के नाम अनोखा भारतीय रिकॉर्ड, दो टी-20 के बीच सबसे ज्यादा 73 मैचों का अंतर

खेल डेस्क. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी-20 खेलते हुए अनोखा भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। टीम इंडिया से 2015 में बाहर होने के बाद संजू को 73 टी-20 के अंतराल के बाद प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उनके बाद उमेश यादव हैं, जिन्हें 2012-18 के बीच 65 मैचों के अंतराल के बाद टीम में मौका मिला था।


भारतीय रिकॉर्ड



































खिलाड़ीमैच का अंतरसमय
संजू सैमसन732015-20
उमेश यादव652010-18
दिनेश कार्तिक562010-17
मोहम्मद शमी432017-19
रविंद्र जडेजा332017-19

विश्व में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉय डेनली के नाम है। उन्हें टीम में वापसी के लिए 2010 से 18 के बीच 79 मैचों का इंतजार करना पड़ा था। संजू इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक दो इंटरनेशनल टी-20 में 25 रन बनाए हैं। संजू ने पिछला और पहला मैच 19 जुलाई 2015 के जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।


वर्ल्ड रिकॉर्ड









































खिलाड़ीदेशमैच का अंतरसमय
जॉय डेनलीइंग्लैंड792010-18
लियम प्लंकेटइंग्लैंड742006-15
महेला उदावत्तेश्रीलंका732009-17
संजू सैमसनभारत732015-20
फरवीज महरूफश्रीलंका722008-16

पिछली दो सीरीज में चुना, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके


केरल के विकेटकीपर संजू ने पिछले साल सयैद मुस्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल शिखर धवन की जगह मौका मिला था। इस सीरीज में भी वे कोई मैच नहीं खेल सके।